हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश की अधिकारियों को चेतावनी, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मतगणना के दौरान निष्पक्षता बनाए रखें और अपनी सेवा शुरू करते समय ली गई शपथ को याद करें।

विधायक ने कहा, “छोटे अंतर से होने वाली जीत-हार में अक्सर अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध रही है। इसलिए उन्हें पहले से ही सतर्क किया जा रहा है कि वे लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखें और किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से बचें।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अक्सर सरकार समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए बेहद खतरनाक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

सुमित हृदयेश ने दो टूक कहा कि यदि मतगणना में किसी प्रकार की धांधली या पक्षपात की आशंका पाई गई, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।