हल्द्वानी: विधायक सुमित हृदयेश ने केदारनाथ में किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के समर्थन में कई क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा कर प्रचार प्रसार किया। विधायक हृदयेश ने ग्राम दुर्गाधार, बोरा गांव, जागतोली समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उन्हें कांग्रेस की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मनोज रावत को भारी मतों से विजय दिलाकर क्षेत्र के विकास की दिशा में कदम बढ़ाएं।

सुमित हृदयेश ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनता की समस्याओं को अनदेखा किया है और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत से केदारनाथ क्षेत्र में विकास की गति को नया आयाम मिलेगा और जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय हैकथॉन “वॉच द कोड” शुरू, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

विधायक सुमित हृदयेश के साथ उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, बद्रीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे जिन्होंने इस जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।