हल्द्वानी: कई ट्रेनें निरस्त, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट…

खबर शेयर करें
Haldwani News- उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में विगत दिवस हुई भारी वारिश के कारण इज्जतनगर मण्डल के काठगोदाम-रामपुर एवं काशीपुर-लालकुंआ रेलखण्डों में विभिन्न स्थानों पर हुए रेलपथ की मिट्टी का कटान एवं जलभराव के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मीनेशन एवं ओरिजनेशन निम्नवत् किया गया

- काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 04125 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- नई दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02040 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- काठगोदाम- नईदिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02039 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- काठगोदाम-देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02092 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- देहरादून-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 02091 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- काठगोदाम-दिल्लीे बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05036 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- रामनगर-दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05356 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- दिल्ली-काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05035 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- दिल्ली-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05355 विशेष गाड़ी को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- बरेली सिटी-काशीपुर-बरेली सिटी के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05351/05352 को 20 अक्टूबर, 2021 को निरस्त कर दिया गया।
- काठगोदाम-मुरादाबाद- काठगोदाम के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05331/05332 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
- मुरादाबाद-काठगोदाम- मुरादाबाद के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05363/05364 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
- रामनगर-मुरादाबाद-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05366/05334 को 20 अक्टूबर, 2021 से अगली सूचना तक निरस्त कर दिया गया।
शार्ट टर्मीनेशन/शार्ट ओरिजनेशन

- 18 अक्टूबर, 2021 को हावड़ा से काठगोदाम को चलने वाली गाड़ी सं. 03019 विशेष गाड़ी की यात्रा को बरेली में समाप्त कर 20 अक्टूबर, 2021 को गाड़ी सं. 03020 के रूप में बरेली से हावड़ा के लिए रवाना की जायेगी।
- 19 अक्टूबर, 2021 को जैसलमेर-काठगोदाम, जैसलमेर-रामनगर के बीच चलने वाली गाड़ी सं. 05013/05313 विशेष गाड़ी की यात्रा मुरादाबाद में समाप्त कर इन्हें 20 अक्टूबर, 2021 को 05014/05314 के रूप में मुरादाबाद से रवाना किया जायेगा।


1
/
11


ssp Panakj Bhatt Nainital|| Mobile Haldwani

रुद्रपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नंदलाल से खास बातचीत।।

Snowfall Mukeshwar Uttarakhand। Enjoy Tourist Uttarakhand।।
1
/
11

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज फॉलो करें
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें