हल्द्वानी: कुमाऊं प्रीमियर लीग, US नगर और चंपावत के बीच होगा फाइनल

खबर शेयर करें

Haldwani News: मिनी स्टेडियम में आयोजित कुमाऊं प्रीमियर लीग के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद फाइनल में उधम सिंह नगर और चंपावत ने जगह बना ली है।

पहले सेमीफाइनल में उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच के 16वें मिनट में उधम सिंह नगर के दीपेश ने शानदार मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 64वें मिनट में पिथौरागढ़ के निलेश ने बेहतरीन हेडर के जरिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक स्कोर 1-1 पर रहा, जिसके बाद ट्राई ब्रेकर में उधम सिंह नगर ने 4-3 से पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में चंपावत और अल्मोड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं। चंपावत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5-3 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैचों के मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह नेगी, त्रिभुवन, नीतवाल, तालिब, दिनेश कुमार और निखिल बिष्ट रहे। इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक वीरू कालाकोटी, आनंद देव, किशोर पाल, विजय बिष्ट, महेश बिष्ट, मनोज पाठक और विशाल नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शोक की लहर: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन

सेमीफाइनल मुकाबलों के मुख्य अतिथि नरेंद्र लडवाल, मोहन पाल, विजय गुप्ता, अतुल पाल और गोपाल सिंह बिष्ट थे। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात उद्घोषक नवीन पांडे ने किया। रविवार को फाइनल मुकाबले में उधम सिंह नगर और चंपावत की टीमें खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक, कल राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।