हल्द्वानी: यहां स्कूटी सवार युवती को इंटरसिटी बस ने मारी टक्कर, बीमार युवती की मौत

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Haldwani: डॉक्टर के पास जा रही स्कूटी सवारी युवती को ट्रांसपोर्ट नगर में इंटरसिटी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप सेे घायल हो गई। आनन-फानन मेंं अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत हो गई। सूचना परर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत के बाद परिजनोंं में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के देवलचौड़ खाम निवासी 28 वर्षीय कुमारी बिंदु पुत्री नवीन चंद्र गुरुवार की सुबह डॉक्टर के पास जा रही थी। अचानक रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास कार शोरूम के सामने इंटरसिटी बस का किनारा युवती की स्कूटी संख्या यूके04 एम 4123 से लग गया। पुलिस का कहना है कि बस से टकराने के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में अस्पताल ले जाते समय बिंदुु नेे दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे में युवती की मौत मामले में पुलिस स्थानीय स्तर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसके आधार पर बस का नंबर व बस की पहचान की जानी है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पुलिस पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवती केे परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को तहरीर भी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।