हल्द्वानीः गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल में मची हरेले पर्व की धूम, बच्चों ने लगाये पौधे

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज गुरू द्रोणा पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व के उपलब्क्ष पर छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व के महत्व, विशेषताएं तथा मनाने के संबंध में भाषण भी दिये गये। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ पौधे लगाकर अपनी प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।

guru drona public school

इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुंदर सिंह बोरा ने बच्चों को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेले के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह लोकपर्व सावन के आने का संदेश है, जिसके पीछे फसल लहलहाने की कामना है, बीजों का संरक्षण है और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद है। उत्तराखंड के गांवों से देश-विदेश में बसे लोग चिट्ठियों के लिए जरिए हरेला के तिनकों को आशीष के तौर पर भेजते हैं। गाजे-बाजे के साथ इस दिन पूरे पहाड़ में पौधे भी लगाए जाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।