हल्द्वानी: ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल कशिश ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में किया स्कूल का नाम रोशन

हल्द्वानी। ग्रीनवुड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 11 की प्रतिभाशाली छात्रा कशिश उपाध्याय ने पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया।
चैंपियनशिप के दौरान कशिश ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया। तमिलनाडु के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब हासिल किया। इस मुकाबले में उत्तराखंड की टीम ने तमिलनाडु को 3-1 से पराजित किया।
कशिश की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योति मेहता, प्रबंधक हिम्मत सिंह भैंसोड़ा, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। विद्यालय प्रबंधन ने कशिश के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि लगन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। कशिश उपाध्याय की शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
























