हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा से आप ने संजय को बनाया मीडिया प्रभारी व पवन बने सोशल मीडिया प्रभारी

खबर शेयर करें

Haldwani News: आम आदमी पार्टी इन दिनों पार्टी को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में पार्टी लगातार अपने कार्यकारिणी के गठन में जुटी है। प्रदेश की 70 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी का गठन कर रही है। इसी क्रम में आज हल्द्वानी, कालाढूंगी और लालकुआं विधानसभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कालाढूंगी विधानसभा से संजय कश्यप को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि पवन कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। आगे पढ़े..

संजय कश्यप और पवन कुमार को पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दिये जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पिछले दो सालों से दोनों कार्यकर्ता पार्टी की निस्वार्थ भाव से सेवा करते आये है। पार्टी द्वारा मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दिये जाने पर संजय कश्यप से कहा कि वह पूर्ण निष्ठा के साथ जैसे अभी तक कार्य करते आये है उसी तरह कार्य करेंगे। वहीं पवन कुमार ने कहा कि पार्टी ने सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है जिसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निवर्हन करेंगे। इस मौके पर बधाई देने में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माया दुबे, सूरज कुमार, खीमानंद आर्य, रविंद्र कनवाल, रूण कश्यप, योगश, गौरव कश्यप आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।