हल्द्वानीः अखिल उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार, डिंपल पांडेय बने नगर अध्यक्ष

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज अखिल उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत के बैनर तले शहर के वरिष्ठ व्यापारी नेताओं के साथ एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के व्यापारी नेताओं के साथ गणमान्य लोग और मातृशक्ति ने भी अपनी भागीदारी की गई। कार्यक्रम में सबसे पहले व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा व्यापारियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम से गदगद होकर सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही विश्वास दिलाया व्यापारियों के साथ हमेशा संगठन को भी साफ-सुथरा और बेहतर बनाया जाएगा। जल्द ही नगर, जिला, मंडल और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए व्यापारी नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

vishal sharma haldwani

सभा में मौजूद व्यापारी नेताओं ने कहा कि शहर में कई व्यापार मंडल कार्य कर रहे हैं, जिसमें प्रशासन व नगर के व्यापारी असमंजस की स्थिति में रहते हैं। कोशिश रहेंगी कि सभी व्यापार मंडल एक बैनर लेकर एक साथ व्यापारी हितों के लिए कार्य करें, जिसके लिए कई व्यापारी नेताओं ने वरिष्ठ नेताओं के साथ संपर्क कर एकीकरण के तहत बैठक की है। सभा में सभी की मौजूदगी में एक शहर में आवाज़ आयी, जो व्यापारी की हित की बात करेगा, वही व्यापारी के दिलों पर राज करेगा।

मातृशक्ति द्वारा कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा लेते हुए कहा कि आज शहर, राज्य, देश के कारोबार में महिलाओं की अहम भूमिका दिखा रही है। नौकरी हो, घर हो, ऑफिस सभी जगह अपनी ज़िम्मेदारी को निभा रही है। कार्यकम के संयोजकों द्वारा सभी का आभार जताया है। साथ ही कहा इसी प्रकार हम मिलजुल कर व्यापार मंडल को सशक्त एवं मज़बूत बनाकर कार्य करेंगे। प्रदेश में अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वार नगर की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए शत्रुघ्न डिम्पल पांडे को नगर अध्यक्ष, परविंदर सिंह डिंकी को महामंत्री, विपुल अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्याय, बनप्रीत सिंह नागपाल बप्पी उपाध्यक्ष, नईम अहमद उपाध्यक्ष, दीप्ति चुफाल महिला उपाध्यक्ष, इरशाद हुसैन सिद्दीकी सचिव नियुक्ति किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: विज्डम स्कूल में वैशाखी की धूम, बच्चों ने गिद्दा से बांधा समां

विशाल शर्मा ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता हल्द्वानी महानगर में व्यापारी भवन बनवाने की है, जिससे समस्त कुमाऊं के व्यापारियों को हल्द्वानी में आकर खरीदारी करने में निशुल्क रहने की सुविधा मिलेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा व वरिष्ठ व्यापारी प्रतिनिधि दलजीत सिंह दल्ली, समाजसेवी योगेश जोशी, अतुल गुप्ता, जसविंदर सिंह भसीन, रूपेंद्र नागर, जसपाल सिंह, बसंत सलवाल, परमजीत सिंह पम्मा, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, शशि सिंह, नारायण बनौला मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।