हल्द्वानी: बरसात में बिजली पोलों में करंट को रोकने के लिए बिजली विभाग ने चलाया अभियान

खबर शेयर करें

Haldwani News: अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन मिश्रा ने बताया कि वर्षाकाल में ट्रान्फार्मर, विद्युत पोल आदि पर विभाग द्वारा लीकेज करेंट की जांच का परीक्षण कर जहां लीकेज करेंट पाया जाता है उन स्थानों को दुरूस्त किया जा रहा है ताकि जनहानि को रोका जा सके।
मिश्रा ने आमजनता से अपील की है कि विद्युत के पोल या स्टेवायर को न छुयें। इसमें बिजली हो सकती है वर्षाकाल में पोल में बिजली आ सकती है तथा आप दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है। बिजली लाईन के पोल के पास अपने पशुओ को न बांधें या इनमें अपने पशुओ को शरीर न रगड़ने दें। वर्षाकाल में पोल गीले होते जिसमें बिजली आ सकती है तथा आपके पशु की मृत्यु भी हो सकती है। उन्होंने कहा अपने घरों मे विद्युत लाईन को खुली ना छोडे तथा विद्युत बोर्ड पर प्लग का अवश्य इस्तेमाल करें तथा घरों, कार्यालयो में विद्युत ग्राउंडिंग अवश्य करें ताकि अत्यधिक विद्युत प्रवाह को रोका जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।