हल्द्वानी: डीएम ललित मोहन रयाल ने किसानों के साथ की क्रॉप कटिंग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय में भी ये आंकड़े सहायक सिद्ध होते हैं।

सरकार को भी कृषि नीति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) खाद्यान्न भंडारण नीति,आयात व निर्यात नीति आदि नीतियों को भी बनाने हेतु इन्हीं आंकड़ों की सहायता लेनी होती है। इन्हीं क्रॉप कटिंग के आंकड़े के आधार पर प्राकृतिक आपदा के समय फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण की जाती है। इसके अतिरिक्त सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी यह आंकड़े सम्मिलित किए जाते हैं। इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे सहित,स्थानीय किसान व अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।