Haldwani: विधवा के इश्क का दीवाना हुआ हल्द्वानी का युवक, दीवार फांदते लोगों ने पकड़ा

खबर शेयर करें

Haldwani News: प्यार अंधा होता है वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए विधवा की मोहब्बत में दीवाना युवक देर रात 80 किलोमीटर दूर स्थित उसके बिलासपुर उत्तर प्रदेश स्थित घर पहुंच गया। दीवार फांदकर मकान में घुसने का प्रयास करने लगा। ग्रामीणों ने चोर समझ दबोच लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। अब उनकी शादी होगी। बिलासपुर के एक गांव में विधवा दो बच्चों के साथ रहती है। उसकी उत्तराखंड के  हल्द्वानी निवासी युवक से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इसी बीच गत देर रात युवक विधवा से मिलने उसके गांव पहुंच गया। जैसे ही विधवा के मकान की दीवार फांदने का प्रयास किया, आसपास के लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने चोर समझ कर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया, इसके बाद ग्रामीणों ने धुनाई लगाई और एक पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया और कोतवाली ले आई। बाद में विधवा भी कोतवाली पहुंच गई। युवक को अपना प्रेमी बताते हुए विवाह करने की जिद पर अड़ गई। शुक्रवार को फिर से दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए और दोनों का विवाह करने की सहमति बनी। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, और वह शादी करने को भी राजी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।