हल्द्वानी: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे का विरोध, कांग्रेस ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

खबर शेयर करें

Haldwani News: राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को परेशान न करने की मांग की।

प्रदर्शन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राजपुरा क्षेत्र के लोगों द्वारा नशे के खिलाफ शुरू किया गया अभियान केवल एक क्षेत्र की आवाज नहीं, बल्कि पूरे हल्द्वानी की जनभावना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नशे के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन दिए, हस्ताक्षर अभियान चलाया और चौकी पर धरना दिया। इसके बावजूद यदि नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करने के बजाय नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

Ad

विधायक ने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि नशे के वास्तविक कारोबारियों और उनके पूरे नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा निर्दोष सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- ज्वेलर्स की दुकान से चोरी का खुलासा, जीतपुर नेगी के दो चोर गिरफ्तार

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि राजपुरा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों को अपराधी की तरह प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस-प्रशासन के समक्ष शिकायतें रख रहे हैं। ऐसे लोगों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मांग की कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और यदि मुकदमे झूठे या द्वेषपूर्ण पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही कथित अवैध नशे के कारोबार की शिकायतों की जांच कर वास्तविक कारोबारियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राजपुरा में नशे के खिलाफ चल रहा अभियान किसी राजनीतिक स्वार्थ का हिस्सा नहीं, बल्कि स्थानीय जनता की अपने बच्चों और युवाओं का भविष्य बचाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जब नागरिक और जनप्रतिनिधि लगातार नशे के कारोबार की शिकायतें कर रहे हैं तो प्रशासन को इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क की जांच करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : राजपुरा क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजपुरा चौकी पर धरने के बाद जब जनप्रतिनिधि पुलिस कप्तान से मिलने पहुंचे तो उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया और उनका ज्ञापन तक स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पोर्टल और संबंधित पुलिस प्राधिकरण के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधियों ने अपने आवेदन में पहले ही आशंका जताई थी कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। इसके बाद अभियान से जुड़े लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने से पूरे मामले को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

कांग्रेस ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की है। नेताओं ने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और उपलब्ध मोबाइल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें। साथ ही नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों पर दर्ज मुकदमों की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन दरों पर हो पुनर्विचार, हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन ने उठाई आवाज

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे समाज की लड़ाई है। कांग्रेस राजपुरा की जनता के साथ खड़ी है और नशे के कारोबार के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रही और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को परेशान किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, हेमन्त बगड़वाल, जीवन कार्की, मधु सांगूड़ी, कमला सनवाल, रेनू तोमर, पुष्पा नेगी, दीप पाठक, राजेन्द्र बिष्ट रज्जी, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, गोविंद बगड़वाल, हेम दुर्गापाल, मयंक भट्ट, हिमांशु जोशी, कानू बिष्ट, दिनेश सांगूड़ी, प्रदीप नेगी, त्रिलोक बनोली, विजेंद्र चौहान, संजय शेखर, जीत सिंह, संदीप भैसोड़ा, मो. शरीफ, इशरत अली, दिवेश तिवारी, रवि गुरुरानी, कमलेश पांडे, शंकर कोहली, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार, अमित रावत, विक्की कोटलिया, छात्र नेता मेहुल साह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।