हल्द्वानीः कुंजवाल को बधाई देने पहुंचे बलूटिया, बोले-अनुभव और मार्गदर्शक का मिलेगा पार्टी को लाभ…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने गोविंद सिंह कुंजवाल से मुलाकात कर लोकसभा नैनीताल-उधम सिंह नगर के समन्वयक बनाये जाने की बधाई दी। इस मौके पर बलूटिया ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हमारे मार्गदर्शक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के काफी अनुभव है। उनके मार्गदर्शन से निश्चित ही क्षेत्र व कांग्रेस पार्टी लाभान्वित होगी। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम चर्चा हुई। अगला पैरा पढ़े…

गौरतलब है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के के लिए नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। पार्टी हाईकमान ने कुंजवाल को एक बड़ी जिम्मेदारी दी। जिसमें बूथ कमेटियों को मजबूत करने से लेकर कांग्रेस पार्टी के लिए एक मजबूत दावेदार तलाश करने की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में आज कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने गोविंद सिंह कुंजवाल के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।