हल्द्वानी: विस्डम स्कूल में मनाया शास्त्री व गाँधी जयन्ती समारोह…

खबर शेयर करें

आज रामपुर रोड स्थित विस्डम पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक राजेन्द्र पोखरिय द्वारा महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों से गाँधीजी के द्वारा बताये गए मार्ग सत्य व अहिंसा तथा शास्त्री जी के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। विद्यालय में मिष्ठान वितरण कर सफाई आयोजन भी चलाया गया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी सुषमा त्रिपाठी व पूनम मठपाल ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।