हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- ये रूट हुआ जीरो जोन, जारी हुआ मतगणना के दिन यातायात प्लान

खबर शेयर करें

Haldwani News: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 मतगणना के दृष्टिगत दिनांक 31.07.2025 को हल्द्वानी शहर की यातायात/डायवर्जन प्लान

नोट-यह यातायात प्लान दिनांक 31.07.2025 को प्रातः 07:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

Ad

◼️पंचायत निर्वाचन 2025 मतगणना के दृष्टिगत दिनांक 31.07.2025 की प्रातः 07:00 बजे से मतगणना समाप्ति तक टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर, मुखानी / जेल रोड/धानमिल तिराहा से आईटीआई तिराहा की ओर व शहर क्षेत्र से रामपुर रोड की ओर समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में होम स्टे पर पर्यटन विभाग की छापेमारी, 3 पर 10-10 हजार का जुर्माना

◼️ रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन टीपी नगर तिराहा/ एफटीआई तिराहा से बरेली रोड होते हुए और आईटीआई तिराहा से कालाढूंगी रोड होकर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में बदमाश को लगी गोली

◼️सिंधी चौराहा से रामपुर रोड को जाने वाले समस्त वाहन गांधी इंटर कॉलेज/होण्डा शोरूम तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

◼️ गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से एफटीआई तिराहा की ओर बस एवं माल वाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

◼️कालाढूंगी रोड से रामपुर रोड की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन मुखानी चौराहा/जेल रोड तिराहा से कैंसर अस्पताल तिराहा होते हुए आईटीआई तिराहा से एफटीआई तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल में जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जीरो जोन

◼️सरगम टैम्पो स्टैण्ड से आईटीआई तिराहा के मध्य समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

◼️ मतगणना ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारीयों / कर्मचारियो, मीडिया बंधुओं के वाहनों की पार्किंग H N इण्टर कॉलेज मैदान में रहेगी।

◼️ समस्त उम्मीदवारों एवं उनके कार्यकर्ताओं व समर्थकों के वाहनों की पार्किंग मेडीकल कॉलेज गेट से FTI तिराहा के मध्य रोड के बाईं ओर रहेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।