हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- बनभूलपुरा से अतिक्रमण हटाने को लेकर रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन का प्लान तैयार, इस दिन जारी होंगे नोटिस…

खबर शेयर करें

Haldwani News:रेलवे भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पुलिस, प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के बीच हाई लेवल बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 दिसंबर को रेलवे प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करेगा। साथ ही 28 दिसंबर से ही दोबारा पिलर बंदी शुरू होगी।


इस दौरान अतिक्रमण हटाने के लिए विस्तृत प्लान तैयार किया गया।
बता दे कि नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद बनभूलपुरा में रेलवे की 78 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है। जिसमें बनभूलपुरा के 4365 घरों को तोड़कर अतिक्रमण हटाया जाना है। किसकी ड्रोन और वीडियो कैमरों से पूरे क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।