हल्द्वानी: (बड़ी खबर)-भारी वर्षा से बढ़ा भू-स्खलन का खतरा, वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक यातायात बंद

खबर शेयर करें

Haldwani News: लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक के मार्ग पर भू-स्खलन और कटाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर यातायात को अगले आदेश तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोनिवि, हल्द्वानी द्वारा पत्र दिनांक 04 अगस्त 2025 के माध्यम से जानकारी दी गई कि मानसून के चलते पूर्व में क्षतिग्रस्त मार्ग का लगभग 140 मीटर बाया हिस्सा अब लगातार भू-स्खलन और कटाव की चपेट में है, जिससे मार्ग अत्यधिक संकरा हो गया है और केवल वन-वे यातायात ही संभव हो पा रहा था।

04 अगस्त को सहायक अभियंता के साथ किए गए स्थलीय निरीक्षण में यह स्पष्ट रूप से पाया गया कि क्षेत्र में अतिरिक्त भू-स्खलन की संभावना अभी भी बनी हुई है। लगातार बारिश के चलते अचानक बड़ा भू-स्खलन या कटाव हो सकता है, जिससे किसी भी अप्रिय दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कल प्रदेश भर में बंद रहेंगे सभी सरकारी और निजी स्कूल

ऐसी स्थिति को देखते हुए, अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर प्रशासन ने एहतियातन वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौला पुल तक पहुंच मार्ग को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध जन-सुरक्षा के हित में अगले आदेश तक लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।