हल्द्वानी: बेला तोलिया का जनसंपर्क अभियान, क्षेत्रवासियों से किया संवाद

खबर शेयर करें

Haldwani News: रामड़ी आनसिंह पनियाली जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी बेला तोलिया ने आज पीपल पोखरा स्थित ए०बी०एम० विद्यालय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बेला तोलिया ने कहा कि बुज़ुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह उन्हें लगातार सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने अपने पिछले पाँच वर्षों के कार्यकाल को जनता को समर्पित बताया और कहा कि इस अवधि में उन्होंने एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध पंचायत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य किया।

उन्होंने आगे कहा, “मेरा संकल्प है कि अब इस सेवा को और विस्तार देते हुए हर परिवार को विकास और विश्वास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। एक बेटी होने के नाते, अपने क्षेत्र की सेवा करना ही मेरा सर्वोच्च कर्तव्य है।”

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी : प्रतापपुर चकलुवा में सुरेश भट्ट ने किया जनसंवाद, 2027 में भाजपा की हैट्रिक लगाने का किया आह्वान

बेला तोलिया का जनसंपर्क अभियान क्षेत्र में जोर पकड़ता दिख रहा है, जहां वे महिला नेतृत्व और जमीनी जुड़ाव की मिसाल पेश कर रही हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।