हल्द्वानीः सऊदी अरब की मुद्रा के चक्कर में दो दोस्तों को लगा तीन लाख 20 हजार का चूना…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आये दिन जालसाजी के मामले बढ़ रहे है फिर भी लोग ठगों के जाल में फंस जाते है। अब खबर हल्द्वानी से है। जहां दो दोस्तों को जालसाजों ने सवा 3 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जिसके बाद पीड़ित कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे पढ़िए…

पुलिस को तहरीर देते हुए पीड़ितों ने बताया कि बरेली रोड उत्तर उजाला निवासी मो. इकबाल पुत्र सलीम एक टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी का एजेंट है। उसके जवाहर कालोनी निवासी दोस्त सरफराज ने विगत 22 मई को फोन कर मंडी बुलाया और एक फायदे के सौदे के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रूपये लेकर सऊदी अरब की मुद्रा में बदल देते है और इससे दोनों को फायदा होगा। इसके बाद सरफराज ने इकबाल को तीन अज्ञात लोगों से मिलाया और तीनों ने इकबाल को झांसे में ले लिया। दोनों दोस्त सऊदी अरब की मुद्रा खरीदने को तैयार हो गये। आगे पढ़िए…

Ad Ad

इसके बाद विगत 1 जून को बैग में तीन लाख 20 हजार रुपये लेकर दोनों दोस्त मंडी पहुंच गए। बैग में दो लाख 40 हजार रुपये उसके दोस्त और 80 हजार रुपये इकबाल के थे। तब मंडी में इकबाल की उन्हीं अज्ञात लोगों से मुलाकात हुई। जालसाजों ने उन्हें बातों में लगाया और इसी बीच बैग बदल दिए। थोड़ी देर में वह लोग चले गये। जब उसने बैग खोला तो बैग में रद्दी कागज और साबुन मिला। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।