हल्द्वानीः बेटी की रिश्ते के बात करने गये पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें

Lalkaun News: अपनी बेटी के रिश्ते की बात करने दिनेशपुर गए लालकुआं के किराना व्यवसाई सुरेश कुमार उर्फ बंगाली दादा अपनी बाइक से लालकुआं की ओर लौट रहे थे, मटकोटा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

सोमवार की दोपहर को लालकुआं गौला रोड स्थित सुरेश किराना स्टोर के स्वामी सुरेश कुमार उम्र (52) वर्ष अपनी बेटी अंजली सरकार उम्र (22) वर्ष के साथ बाइक द्वारा दिनेशपुर से लालकुआं की ओर आ रहे थे कि अचानक दिनेशपुर के मठ कोटा मोड़ पर एक तेज गति से आ रही कार से दुर्घटना हो गई वहीं राहगीरों द्वारा उनको घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश कुमार उर्फ बंगाली दादा को मृत घोषित कर दिया। वही उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका रुद्रपुर के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।