हल्द्वानीः धूमधाम के साथ मना रक्षाबंधन का त्यौहार, बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज पूरे प्रदेशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हालांकि 31 अगस्त को सुबह 7.06 बजे तक उदय तिथि रही, लेकिन 31 अगस्त को उदय तिथि के चलते पूरा दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध पाई। सुबह से ही बहनों में राखी को लेकर उत्साह देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चे राखी को लेकर उत्साहित दिखे। दूर-दूर से भाई के घर पहुंचकर बहनों ने राखी बांधी। आगे पढ़िए…

हल्द्वानी समेत पूरे प्रदेश में राखी की धूम मची रही। दिनभर बाजारों में जमकर भीड़ रही। बसों और अन्य वाहनों में महिलाओं की भीड़ रही। बता दें हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है। हर साल इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते हुए उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।