हल्द्वानीः (बड़ी खबर)- एक लाख की रिश्वत लेते PCS अधिकारी गिरफ्तार, घर से बरामद हुई 20 लाख की नकदी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विजिलेंस की टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर- 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किग में शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।

ऊधम सिंह नगर जिले के जिला पंचायतराज अधिकारी गिरफ्तार हुए हैं। उन्हें विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ धर लिया। पंचायतराज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी को विजिलेंस की टीम ने रूदपुर से रंगे हाथ किया गिरफ्तार किया। त्रिपाठी एक सप्लायर से पेमेंट के बदले मांग रहे थे रिश्वत। कुमाऊं सेक्टर की विजिलेंस टीम ने उन्हें एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।

इनके घर से 20 लाख रुपए कैश बरामद किया गया है। गिरफ्तार जिला पंचायत अधिकारी 2005 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। विजिलेंस टीम ने एसपी विजिलेंस प्रह्लाद मीणा और सीओ अनिल मनराल के नेतृत्व में भ्रष्टाचारी अधिकारी को पकड़ा। टीम में इंस्पेक्टर ललिता पांडे, मनोहर सिंह दसौनी, विजोर कुमार यादव, हेम चन्द्र पांडे, हेड कांस्टेबल जगदीश सिंह बोहरा, नवीन कुमार और गिरीश चंद्र जोशी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी प्रकरण के विरोध में आप का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।