हल्द्वानी: विज्डम पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। विज्डम पब्लिक स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में गुरु की भूमिका पर प्रकाश डाला।

विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। गुरु ही विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाते हुए उनके व्यक्तित्व निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों के प्रति सदैव आदर, सम्मान और कृतज्ञता की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और सही निर्णय लेने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा गुरु की महत्ता एवं भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुंदर और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। झांकी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट जारी, सुबह-सुबह आया स्कूलों की छुट्टी का आदेश

प्रतियोगिता में धनुष सदन (ब्लू सदन) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्य सदन (येलो सदन) ने द्वितीय तथा अग्नि सदन (रेड सदन) ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता सदनों के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी प्रभा रजवार, अंशिका अरोरा, शिल्पी पंतोला एवं अमित राणा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।