Govt Job: उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर, समूह “ग” के 751 पदों पर निकली भर्ती

खबर शेयर करें

Uksssc News: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अन्तर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक के रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञापन जारी किया है।

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ‘ग’ के माध्यम से उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के 03 रिक्त पदों, राज्यपाल सचिवालय उत्तराखण्ड के अंतर्गत कम्प्यूटर सहायक सह स्वागतकर्ता के 03 रिक्त पदों, उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न विभागों के अंतर्गत कनिष्ठ सहायक के 465 रिक्त पदों, राज्य सम्पत्ति विभाग के अंतर्गत स्वागती के 05 रिक्त पदों, आवास निरीक्षक के 01 रिक्त पद, सिंचाई विभाग के अंतर्गत मेट के 268 रिक्त पदों तथा कार्यपर्यवेक्षक के 06 रिक्त पदों अर्थात कुल 751 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 01.11.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।