अल्मोड़ा: ग्राम ध्यौली में पहली खुली बैठक, जिला पंचायत सदस्य निशा ने दी विकास कार्यों को नई दिशा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। आज ग्राम ध्यौली में प्रथम खुली बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल एवं मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक का उद्देश्य ग्राम के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना रहा।

इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मियों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता से बैठक सार्थक और परिणामदायी रही। ग्राम की आवश्यकताओं, विकास संभावनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर खुले मन से चर्चा की गई।

जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल ने ग्राम ध्यौली के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : शास्त्रीय नृत्य में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, धनुष सदन रहा प्रथम

इस अवसर पर बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह फर्त्याल, ग्राम प्रधान गंगा देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह कनवाल, पूर्व प्रधान कुन्दन सिंह फर्त्याल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।