हल्द्वानी: दमुआढुंगा में दर्जनों जनप्रतिनिधियों ने थामा कांग्रेस का हाथ

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर निगम चुनाव के साथ राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए दमुआढुंगा क्षेत्र में अनुसूचित समाज के वोट बैंक में सेंधमारी की है। आज कांग्रेस ने एक अहम कदम उठाते हुए दलित समाज के कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को अपनी पार्टी में शामिल किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की उपस्थिति में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और मीना देवी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए काम करती आई है। यही कारण है कि इस समाज के लोग कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी मजबूती प्रदान करेगा।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद हेमा देवी ने इसे अपनी “घर वापसी” बताया और कहा कि अब वे कांग्रेस के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस की नीतियां समाज के हित में हैं और वे इन चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: नाम बदलकर महिलाओं को जाल में फंसाकर धर्मांतरण और शोषण करने वाला मोहम्मद यूनुस गिरफ्तार

कांग्रेस की इस रणनीतिक बढ़त से बीजेपी को झटका लगा है और निकाय चुनाव में यह कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर सकता है। वही पार्षद प्रत्याशी मीना देवी ने कांग्रेस में शामिल होकर कांग्रेस की मजबूती का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।