देहरादून:(बड़ी खबर)-राज्य में अग्रिम आदेशों तक निजी और सरकारी कॉलेज बन्द, पढ़िये आदेश

खबर शेयर करें

देहरादून: corona update- कोविड -19 के कारण प्रभावित हुए पठन – पाठन को ऑफलाईन मोड में पुन संचालित करने हेतु राज्य के समस्त विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों को दिनांक 01.03 . 2021 से भौतिक रूप से खोला गया था , परन्तु पुनः कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण एवं निरन्तर कोरोना महामारी के मामलों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों में छात्रों को बुलाना सुरक्षा कारणों से छात्रहित में नहीं है ।

अतः शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त राज्य के समस्त राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक बंद किये जाने तथा ऑनलाईन पठन – पाठन जारी रखने का निर्णय लिया गया है । शासनादेश संख्या -1404 / XXIV – C – 4 / 2021-01 ( 0712020 , दिनांक 11 दिसम्बर , 2020 एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग , शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन्स में उल्लिखित सुरक्षा कारणों से सम्बन्धित मार्ग दर्शक सिद्धान्तों का अनुपालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाय ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।