Uttarakhand: संचालकों की मनमानी होगी बंद, स्वास्थ्य विभाग तय करेगा एंबुलेंस का किराया

खबर शेयर करें

Dehradun News: उत्तराखंड में आपातकालीन सेवा यानी एंबुलेंस के किराए को लेकर मरीजों के साथ होने वाली लूट अब बंद होगी, सरकार सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस के लिए एक समान रेट तय करने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दे दिए हैं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मजबूरी के समय कई मरीजों को एंबुलेंस महंगे दामों में मिलती है लिहाजा कई बार मरीज द्वारा एंबुलेंस के नाम पर लूट की शिकायत सामने आई है।

लिहाजा एंबुलेंस का तय किराए करने और इस में एकरूपता लाने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के दौर में भी जिला अधिकारियों ने एंबुलेंस के रेट तय करने के बावजूद भी एकरूपता नहीं दिखाई दी थी। कहीं 15 तो कहीं 20 प्रति किलोमीटर रेट तय किया गया था। जबकि कई ऐसे जिले थे। जहां एंबुलेंस का कोई रेट नहीं तय था, लिहाजा अब पहाड़ और मैदान क्षेत्र में एंबुलेंस की रेट तय करने के लिए अलग-अलग फार्मूला बनेगा। सरकारी और प्राइवेट एंबुलेंस का रेट एक समान होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।