Govt Job 2023: हेल्थ विभाग में निकली बंपर भर्ती, 20 जुलाई तक आवेदन का मौका…

खबर शेयर करें

UPSSSC Recruitment 2023: UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हेल्थ विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 288 पदों को भरे जाएंगे. यह भर्ती ऑनलाइन किए जाएंगे. योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.

 भर्ती प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2023 है. इसके बाद आवेदन बंद कर दिए जाएंगे. कैंडिडेट्स को सुझाव है कि समय पर आवेदन कर दें. कैंडिडेट्स 27 जुलाई 2023 तक अपने फॉर्म को एडिट कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 34 हजार से अधिक सैलरी मिल सकता है.

उम्मीदवार का आयुसीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक होना चाहिए. इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों को सलाह है कि योग्यता, पद विवरण, आदि जानकारी के लिए इससे संबंधित नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया: बगड़ी में मां भगवती की विशाल जागरण चौकी, समाजसेवी नन्दन गोस्वामी के आयोजन में सजेगी भजन संध्या
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।