उत्तराखंड में कोरोना का कहर, 67 इलाके सील देखिये अपने जिले का हालात

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में 33 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जबकि हरिद्वार में 6 कंटेनमेंट जोन है। इसके अलावा नैनीताल जिले में 27, पौड़ी में एक कंटेनमेंट जोन है। देहरादून शहर में 24 कंटेनमेंट जोन है और विकास नगर में 6 कंटेनमेंट जोन हैं। जबकि ऋषिकेश में दो और मसूरी में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार में 6 घंटे में जोन में से रुड़की में पांच और हरिद्वार शहर में एक कंटेनमेंट जोन है। ही आश्चर्य कि बात यह है कि नैनीताल जिले के 27 कंटेनमेंट जोन में से 19 कंटेनमेंट जोन हल्द्वानी शहर में है जबकि नैनीताल में छह कंटेनमेंट जोन और रामनगर में एक और लालकुआं में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा पौड़ी जिले के श्रीनगर में एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।