हल्द्वानी: DPS के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण, बच्चों ने उठाया लुत्फ

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने 25 और 26 मार्च को विभिन्न शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया। इस शैक्षणिक यात्रा में कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को उनकी आयु और पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया, जहां उन्होंने सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद लिया।

विद्यार्थियों ने संजय वन, कुमाऊं वूलेंस, पूजा टेक पैक पैकेजिंग फैक्ट्री, कोटाबाग, महावीर फ्लोर मिल और पंतनगर कैंपस जैसी प्रमुख जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने उद्योगों की कार्यप्रणाली, पर्यावरण संरक्षण के उपाय, पैकेजिंग प्रक्रियाओं और कृषि अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त की। विद्यार्थियों ने न केवल व्यावहारिक शिक्षा हासिल की, बल्कि उन्होंने अपने अनुभवों को शिक्षकों के साथ साझा कर अपनी उत्सुकताओं का समाधान भी किया।

विद्यालय प्रशासन ने इस भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक अनुभव बताया, जिससे उन्हें किताबों से परे व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला। इसके साथ ही, भ्रमण के दौरान सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित सतर्कता बरती गई, जैसे सुरक्षित परिवहन व्यवस्था, शिक्षकों की देखरेख, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सावधानियां।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोटर लिस्ट मिशन तेज, 8.41 लाख मतदाता अनकलेक्टेड

विद्यालय प्रशासन ने इस अनुभव को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएं बच्चों के ज्ञान और समझ को बढ़ाने में सहायक होती हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।