BREAKING: पढ़ें CBSE बोर्ड का रिजल्ट अपडेट, जानें कब होगा ऐलान

खबर शेयर करें

CBSE Board Result 2024: CBSE बोर्ड 10th 12th के रिजल्ट का स्टूडेंट्स को इंतजार है. अब बोर्ड ने रिजल्ट की तारीख पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर दिया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट को 20 मई के बाद घोषित करेगा. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर कहा गया है कि “दसवीं और बारहवीं के लिए सीबीएसई बोर्ड के परिणाम 20 मई 2024 के बाद घोषित होने की संभावना है. 10वीं, 12वीं के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से रिजल्ट देख सकेंगे.

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के नतीजे अन्य आधिकारिक वेबसाइटों cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, digilocker.gov.in और results.gov.in पर भी देख सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड की जरुरत पड़ेगी.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।