Breaking News: 31 मार्च को होने वाली ये भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तिथि हुई जारी

खबर शेयर करें

UKPSC NEWS: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। लोक सभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है। आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई है।

ukpsc job 2024

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जाने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।