Breaking News: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है भाव…

खबर शेयर करें

Petrol-Diesel Price Today: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए कम करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। उन्होंने पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तारीफ की है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गईं।

 घटी हुई कीमत आज से लागू हो गई है। मई 2022 के बाद पहली बार देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव किया गया है। इस कटौती के साथ ही दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये रह गया है। इसी तरह देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब 104.21 रुपये और डीजल की 92.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतिम बार 22 मई 2022 को बदलाव किया गया था जब केंद्र सरकार ने उन पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।