Bollywood News: सोनाक्षी की शादी की उल्टी गिनती शुरू, बॉयफ्रेंड जहीर संग शादी के बंधन में बंधेंगी 

खबर शेयर करें

Sonakshi and Zaheer’s Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. वह अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने जा रही हैं. इस बीच खबर है कि कपल का संगीत सेरेमनी 19 जून को मुंबई में होगा. खबरों के मुताबिक, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को 2 साल से डेट कर रहे हैं और साथ में फिल्म में भी काम कर चुके हैं। इस बीच एक्ट्रेस की एक दोस्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब सोनाक्षी और जहीर की रजिस्टर्ड मैरिज की खबर सामने आ रही है। 

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों अक्सर कई इवेंट्स में साथ में नजर आते हैं. बताया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी. दोनों ने 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी साथ काम किया था. इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थीं. उनके रिश्ते की अफवाहें 2022 में तब फैलने लगीं जब जहीर ने सोशल मीडिया पर ‘आई लव यू’ लिखा, जिस पर सोनाक्षी ने जवाब दिया, ‘लव यू.’ खबर है कि दोनों अपनी इस शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं, इसलिए गुपचुप तरीके से सारी तैयारियां हो रही हैं. वेडिंग वेन्यू मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन-एट द टॉप तय किया गया है.

Ad Ad
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।