Haldwani: बनभूलपुरा अतिक्रमण पर विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयान

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। न्यायालय ने भारत सरकार, राज्य सरकार और रेलवे को 11 सितंबर 2024 तक पूरा प्लान बनाने के निर्देश दिया है। इसमें उच्चतम न्यायालय ने मानवीय दृष्टिकोण देखते हुए कहा कि अगर रेलवे को विस्तार के लिए भूमि चाहिए तो कितनी भूमि चाहिए और इससे कितने लोग प्रभावित होंगे, इसका विवरण दें। साथ ही, मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए यह भी कहा की केन्द्र और राज्य सरकार प्रभावित लोगों के पुनर्वास की क्या व्यवस्था करेंगी, इसका भी विवरण उच्चतम न्यायालय में अगली तारीक 11 सितंबर 2024 को प्रस्तुत करें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।