Big News: बारिश के बीच उत्तराखंड में भूकंप के झटके, सहमे लोग

खबर शेयर करें

Earthquake in Uttarakhand: एक और पिछले दो दिनों से भारी बारिश ने उत्तराखंड में तबाही मचाई है। वही अब रविवार की शाम उत्तराखंड की धरती भूकंप के झटके से डोल उठी। राज्य के चमोली जिले में शाम के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। किसी तरह के जान माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है। बता दें कि उत्‍तराखंड भूकंप के जोन फाइव में आता है और अक्‍सर यहां भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तराखंड के चमोली जिले में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 रही। जानकारी के अनुसार, भूकंप के ऐसे हल्के झटके आते रहने से बड़े भूकंप की आशंका कम रहती है लेकिन फिर भी भूकंप से जिले को सावधान रहने की आवश्कता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।