Big Breaking: CM धामी ने किया “The Eternal Lord Great Shiva Temples of Uttarakhand पुस्तक का विमोचन

खबर शेयर करें

Haridwar News: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में आयोजित ‘शिव समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों पर आधारित हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक The Eternal Lord Great Shiva Temples of Uttarakhand का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में धर्मनगरी हरिद्वार पधारे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त होना देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद स्वरूप है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है, विभिन्न राज्यों से लोग पवित्र गंगा जल लेने धर्म नगरी हरिद्वार पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर की पैड़ी को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के साथ ही ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर के रूप में श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं देने के लिए हमारी सरकार विशेष योजना पर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।