भीमताल:(बड़ी खबर)-पहाड़पानी के बाद ओखलकांडा में गुलदार का आतंक, महिला को बनाया निवाला

खबर शेयर करें

ओखलकांडा। पहाड़पानी क्षेत्र के बाद अब ओखलकांडा में भी गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्लॉक ओखलकांडा की ग्राम सभा चमोली में गुलदार ने पान सिंह चिलवाल की पत्नी रेखा देवी पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना लिया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना को लेकर ब्लॉक प्रमुख केडी रूवाली ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे गुलदार के हमलों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने नंदौर क्षेत्र के रेंजर से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि है और गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने ओखलकांडा क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से अकेले घरों से बाहर न निकलें, विशेषकर सुबह और शाम के समय। साथ ही गुलदार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या वन विभाग को देने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।