हल्द्वानी: रामडी आनसिंह में बेला के समर्थन में भगत की हुंकार, पांच सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जिला पंचायत चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने लगातार दूसरे दिन रामडी आनसिंह (पनियाली) जिला पंचायत सीट से पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी बेला तोलिया के समर्थन में पांच ग्राम सभाओं में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं में भारी जनसमर्थन देखने को मिला, जिसने बेला तोलिया की जीत की संभावनाओं को और मजबूत कर दिया।

विधायक बंशीधर भगत ने लामाचौड़ मंडल की भरतपुर, बच्चीनगर , पीपलपोखरा , घुनी एवं रामडी ग्राम सभाओं में आयोजित जनसभाओं में बेला तोलिया के पक्ष में जनता को एकजुट किया। दीप जोशी के निवास पर आयोजित एक सभा में भगत ने कहा, “बेला तोलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। सड़क, बिजली, पानी, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को जनता भूली नहीं है। इस बार जनता का अपार समर्थन उनके साथ है, और विपक्षी प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने की स्थिति बन रही है।”

बेला तोलिया के नेतृत्व में जिला पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा हर ओर हो रही है। सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के विकास में उनके प्रयासों ने क्षेत्र की तस्वीर बदली है। विधायक भगत ने जनता से अपील की कि वे बेला तोलिया के कुल्हाड़ी चुनाव चिन्ह को भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र में विकास की गति को और तेज करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(बड़ी खबर )- भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में सुबह-सुबह स्कूलों की छुट्टी घोषित

जनसभाओं में भारी भीड़ और उत्साह ने साफ कर दिया कि बेला तोलिया को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। विधायक बंशीधर भगत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। बेला तोलिया उस विकास का हिस्सा हैं, और जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर बेला तोलिया के पक्ष में मतदाताओं को प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वर्षों में बदला उत्तराखंड का विकास परिदृश्य: निर्णय, सुशासन और जनविश्वास की नई कहानी

इस दौरान चुनाव प्रभारी प्रताप बोरा , संयोजक परमवीर पम्मा ,जिला महामंत्री नवीन भट्ट , राज्य मंत्री नवीन वर्मा , मंडल अध्यक्ष संदीप सनवाल , गोपाल रावत , प्रकाश पटवाल , अक्षय सुयाल , कमल नयन जोशी , महेश शर्मा , कमल किशन पांडे , सुमित्रा प्रसाद , देवेंद्र सिंह मेहरा , प्रधान विनोद निगल्टिया , बसंत बल्लभ भट्ट , ममता भट्ट , दीप जोशी , रघुवर सिंह नयाल , त्रिभुवन अधिकारी समेत भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही ।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।