बनभूलपुरा हिंसा: महिला कांस्टेबल को बचाने वाले परिवार को धमकी, पीड़ित पहुंची कोतवाली

खबर शेयर करें

Haldwani News: हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के दौरान महिला कांस्टेबल की मदद करने वाले एक परिवार ने पड़ोसियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 31, नई बस्ती ठोकर की निवासी महरीन, पत्नी आबिद अहमद, ने मंगलवार को सीओ नितिन लोहनी से मुलाकात की। महरीन ने बताया कि फरवरी में बनभूलपुरा में हुए दंगे के दौरान कुछ लोग एक महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट पर उतारू हो गए थे। उस वक्त उन्होंने कांस्टेबल को अपने घर में छिपाकर उसकी जान बचाई थी। महरीन ने शिकायत की कि इस घटना के बाद से उनके पड़ोसी उनसे नाराज हैं।

महरीन ने बताया कि पड़ोसी उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। उनके पति आबिद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है और मोहल्ले के कुछ लोग उन्हें घर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग इस घटना को सांप्रदायिक रंग देकर शहर का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। सीओ नितिन लोहनी ने शिकायत पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।