किच्छा विधायक के पुत्र पर हमला लोकतंत्र पर सीधा वार, अपराधियों पर हो कठोर कार्रवाई : हेमंत साहू

खबर शेयर करें

Haldwani News: किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ जी के पुत्र एवं रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड 39 से पार्षद सौरभ राज बेहड़ हुए हमले की युवा काग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

साहू ने का रुद्रपुर आवास विकास क्षेत्र में नकाबपोश अपराधियों द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया जानलेवा हमला अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। यह घटना साफ़ दर्शाती है कि पुष्कर सिंह धामी सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है—जहाँ अपराधी बेखौफ होकर जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। युवा काग्रेस मांग करती हैं कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जाँच कराई जाए तथा जो भी दोषी हैं, उन्हें कठोरतम सज़ा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई अपराधी इस तरह की दुस्साहसिक हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।