BSF Recruitment 2022: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कांस्टेबल ट्रेड्समैन के 2788 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। योग्य और इच्छुक पुरुष और महिला उम्मीदवार 15 जनवरी 2022 से आधिकारिक वेबसाइट – rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिसूचना जारी होने तक प्रतीक्षा करें।
उम्मीदवार को 2 साल के अनुभव के साथ 10वीं पास या वोकेशनल इंस्टीट्यूट के आईटीआई से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या आईटीआई में 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट यानी rectt.bsf.gov.in पर 15 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।