Army Job 2025: इंडियन आर्मी में ग्रुप-C के लिए निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका

खबर शेयर करें

Indian Army Group C Recruitment 2025: भारतीय सेना में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना में ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके भर्ती अभियान के तहत कुल 194 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 अक्टूबर से इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स की ओर से ग्रुप सी के अंतर्गत लोअर डिवीजन क्लर्क, फायरमैन, ट्रेड्समैन मेट, वाशरमैन और कुक समेत अलग-अलग कैटेगरी में 194 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Ad Ad

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन आवेदन पत्र 4 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर 2025 तक रजिस्टर्ड डाक या फिर स्पीड पोस्ट से निर्धारित एड्रेस पर भेज सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने मैट्रिक/12वीं/ITI पास किया है और जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल :(दुखद)- धारी के पास दुदुली में खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत, 4 घायल

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स ने रोजगार समाचार पत्र में ग्रुप सी भर्ती के लिए 194 पदों को भरने की घोषणा की है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्कील और फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन आदि में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/बोर्ड/संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/डिग्री या समकक्ष योग्यता रखने वाले नौकरी आवेदक ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: इम्पीरियम स्कूल में अलंकरण समारोह की धूम, विद्यार्थियों को सौंपी जिम्मेदारियां

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 5,200 से 20,000 रुपये तक सैलरी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इसके लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के लिए निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।