रुद्रपुर: बेतालघाट निवासी महिला ने गटका जहर, रुद्रपुर में करती थी जॉब

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतका का पति जयपुर राजस्थान में काम करता है और यह महिला मूल रूप से बेतालघाट नैनीताल की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बेतालघाट नैनीताल की रहने वाली 28 वर्षीय रेखा पत्नी ओमप्रकाश रुद्रपुर के आवास विकास में एक किराए के मकान में रहती थी और रुद्रपुर में किसी दुकान पर काम करती थी उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। जिसमें एक लड़का और एक लड़की है और उसका पति जयपुर राजस्थान में नौकरी करता है। बताया जाता है कि बीती रात अज्ञात कारणों के चलते रेखा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।