उत्तराखंड: (बड़ी खबर)- उपनल कर्मियों को मिलेगा हड़ताल के दौरान का वेतन, पढिय़े नया आदेश

खबर शेयर करें

Pahad Prabhat News Uttarakhand: उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम ( उपनल ) के माध्यम से विभिन्न शासकीय विभागों व सार्वजनिक उपक्रमों व स्थानीय निकायों आदि में उपनल के माध्यम से प्रायोजित सेवा प्रदाता व्यक्तियों द्वारा दिनांक 22.02.2021 से 17.04.2021 तक की गई हड़ताल अवधि का मानदेय का भुगतान सम्बन्धित व्यक्तियों को किए जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं ।

उक्त अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती है कि हड़ताल करने वाले व्यक्तियों द्वारा की गई हड़ताल अविध को इनकी अवशेष अर्जित अवकाश में परिवर्तित / समायोजित करने अथवा अन्य किसी विकल्प पर परामर्शीय विभाग यथा वित्त / कार्मिक विभाग का परामर्श प्राप्त करने के उपरान्त तद्नुसार लिए गए निर्णय उक्त प्रायोजित सेवा प्रदाता व्यक्तियों पर लागु होंगे / मान्य होंगे , ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो कृपया तदनुसार आवश्यक अग्रेत्तर कार्यवाही करने का कष्ट करें

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।