काम की खबर: ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, कब करना चाहिए RT-PCR TEST और कब नहीं

खबर शेयर करें

RT-PCR TEST- पूरा देश कोरोना की चपेट में है। कई राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन लगा दिया है जबकि कई राज्यों ने जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। धीरे-धीरे पूरा देश लॉकडाउन की ओर बढ़ रहा है। देश में कोरोना की यह दूसरी सबसे खतरनाक लहर चली है। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों पर केन्द्र और राज्य सरकरें सख्त हो चुकी है। ऐसे में सभी राज्य RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर जांच बढ़ा रहे है। गुरूवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानि आईसीएमआर ने RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिससे लोगों को यह पता चल सकेगा कि कब हमें आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए।

कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार जारी है। दरअसल RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर टेस्ट से पता चलता है कि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है या नहीं। कोरोना टेस्ट के लिए देशभर में लैब कर्मियों पर दबाव बढ़ रहा है। इसके देखते हुए अब आईसीएमआर ने RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। आईसीएमआर की नई गाइडलाइन के अनुसार अगर रैपिड एंटीजन में कोई व्यक्ति कोरोना निगेटिव आती है। लेकिन उसमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखते है तो इस स्थिति में RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए।

Ad Ad

ऐसे में न करें आरटी-पीसीआर जांच

अगर आप रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव निकलते है तो RT-PCR TESTआरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं
पहली बार RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर जांच में व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया।
अगर कोई व्यक्ति 10 दिनों तक होम आइसोलेशन रहता है और तीन दिन से बुखार न आया हो तो जांच की जरूरत नहीं।
अगर आपकों अस्पताल से छुट्टी मिल गई है तो उस समय RT-PCR TEST आरटी-पीसीआर टेस्ट की कोई जरूरत नहीं।
अगर किसी व्यक्ति ने अंतरराज्यीय यात्रा की है तो टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।