निकाय चुनाव: वार्ड 37 में पार्षद पद की प्रत्याशी विद्या देवी ने किया जनसंपर्क

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज वार्ड नंबर 37 के अंतर्गत पार्षद पद की प्रत्याशी विद्या देवी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। क्षेत्र की मातृशक्ति, युवाओं और वरिष्ठजनों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए, विद्या देवी ने पिछले पाँच वर्षों में किए गए कार्यों के आधार पर जनता से सहयोग की अपील की।

जनसम्पर्क में सक्रिय भागीदारी

विद्या देवी ने वार्ड में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में वार्ड की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे इस बार भी उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करें ताकि अधूरे कार्य पूरे किए जा सकें। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ता हृदयेश कुमार, अधिवक्ता हरीश आर्य, रोषपाल मौर्या, पंकज अधिकारी, मनमोहन, गीता मौर्या, धना देवी, भावना रावत, वीरेंद्र बिष्ट और मनीष आर्य समेत सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।