Uttrakhand Govt Job: प्रधानाचार्य के 693 पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Uttrakhand Govt Job: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही है लोगों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को 693 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की विभागीय परीक्षा से सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की। आगे पढ़िए…

इस सीधी भर्ती की प्रक्रिया में विभागीय हेडमास्टर , प्रवक्ता और एलटी शिक्षक भाग ले पाएंगे। इनके लिए पिछले सितंबर में नियमावली में पात्रता की शर्तें तय की जा चुकी हैं। खबर है कि शासन जल्द ही लोक सेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव भेजेगा। वर्तमान में इंटर कालेज की संख्या 1386 है । इनमें प्रधानाचार्य के करीब 1000 पद लंबे समय से खाली हैं । प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए सरकार ने पिछले साल 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय किया था । सीधी भर्ती वाले हाईस्कूल के हेडमास्टर के लिए दो साल की निरंतर सेवा , एलटी प्रवक्ता पद से प्रोन्नत हेडमास्टर के लिए पांच साल की सेवा अनिवार्य है । जबकि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता के लिए 10 साल की निरंतर सेवा और एलटी से प्रवक्ता बने शिक्षक के लिए प्रवक्ता पद पर 10 साल की सेवा अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।